बिहार सामान्‍य ज्ञान | Bihar General Knowledge MCQ Set-04

बिहार सामान्‍य ज्ञान | Bihar General Knowledge

बिहार सामान्‍य ज्ञान | Bihar General Knowledge

Bihar SSC, Patna High Court Assistant, Bihar Police Constable, Bihar Police दारोगा/SI, Bihar Civil Court – Clerk, Stenographer, Court-Reader, Peon, Bihar Police Fireman, Bihar Govt.

भारत में होने वाले केन्‍द्र एवं राज्‍यों में सरकारी नौकरी परीक्षाओं में बिहार से संबंधित कई तरह के प्रश्‍नो को पुछा जाता है

जिनमें यह परीक्षाएं भी शामिल है ।

1- Bihar Public Service Commission (BPSC) Exams: ये परीक्षाएं बिहार के सरकारी नौकरी के लिए होती हैं। बीपीएससी सिविल सेवा, सहायक अभियंता, प्रोफेसर, और अन्य पदों के लिए परीक्षा आयोजित करता है।

2- Bihar Staff Selection Commission (BSSC) Exams:बीएसएससी विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा आयोजित करता है, जैसे कि लिपिक पद, आशुलिपिक और समूह डी पद।

3-Bihar Combined Entrance Competitive Examination (BCECE): बीसीईसीई इंजीनियरिंग, मेडिकल और कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आचरण होता है।

4-Bihar Teacher Eligibility Test (Bihar TET):ये परीक्षा बिहार में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होती है।

5-Railway Recruitment Board (RRB) Exams:बिहार में आरआरबी परीक्षा भी आयोजित होती हैं जिसमें भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों के लिए भर्तियां होती हैं।

ये सिर्फ कुछ उदाहरण हैं, बिहार में और भी कई प्रतियोगी परीक्षाएं होती हैं जिनके लिए यह प्रश्‍न उत्‍तर का संग्रह आपके लिये लाभदायी होगा और यह आपको होने वाले केन्‍द्र और राज्‍यों में होने वाली सरकारी नौकरी परीक्षाओं में लाभदायी रहेगा। कृपया इनका निरंतर अध्‍ययन करते रहीयेगा।

स. क्र

प्रश्‍न

उत्‍तर

1

 तृतीय बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की थी ?

  मोगलिपुत्र तिस्स

2

 तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ हुआ था ?

  पाटलिपुत्र

3

 तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन कब हुआ था ?

  251 ई०पू०

4

 किस मौर्य शासक ने कलिंग पर विजय प्राप्त की थी ?

  अशोक

5

 किस युद्ध में हुए भारी तबाही तथा जानमाल की हानि को देखकर अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ और उसने युद्धनीति त्यागकर धम्मनीति की घोषणा की थी ?

  कलिंग

6

 अशोक का धम्म था?

  नैतिक आचार संहिता

7

 मौर्य साम्राज्य का केन्द्रीय न्यायालय कहाँ स्थित था?

  पाटलिपुत्र में

8

 अशोक ने अपने धम्म यात्रा के अन्तर्गत सर्वप्रथम किस जगह की यात्रा की?

  बोध गया

9

 अशोक ने अपने धम्म यात्रा के अन्तर्गत बोध गया की यात्रा अपने राज्याभिषेक के किस वर्ष में की थी?

  दसवें वर्ष

10

 अशोक के स्तम्भ लेख बिहार के किस जिले से प्राप्त हुई है ?

  चंपारण

11

 बिहार से प्राप्त होनेवाले अशोक के स्तम्भलेख नहीं है ?

  रूम्मिनदेई

12

 अशोक के समय मौर्य साम्राज्य में पांच प्रांत का उल्लेख मिलता है, जिसमें से एक प्राशी या प्राची प्रांत (पूर्वी प्रदेश) की राजधानी थी?

  पाटलिपुत्र

13

 पाटलिपुत्र में स्थित चंद्रगुप्त का महल मुख्यतः बना था?

  लकड़ी का

14

 चंद्रगुप्त मौर्य का राजप्रसाद स्थित था?

  कुम्रहार (पटना) में

15

 किस विद्वान ने चन्द्रगुप्त मौर्य के राजप्रसाद के बारे में कहा है कि इसकी शान शौकत का मुकाबला न तो 'सूसा' और न 'एक बेतना' कर सकते हैं ।

  एरियन

16

 यूनानी दूत मेगास्थनीज किसके दरबार में पाटलिपुत्र आया था?

  चंद्रगुप्त मौर्य

17

 मेगास्थनीज का पाटलिपुत्र आगमन हुआ था?

  315 ई० पू०

18

 चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में मेगास्थनीज को भेजनेवाला शासक था?

  सेल्यूकस

19

 किस शासक के शासनकाल के समय मगध पर 12 वर्षों का भीषण अकाल पड़ा था?

  चन्द्रगुप्त मौर्य

20

 चंद्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री था?

  चाणक्य

21

 किससे मुक्ति दिलाने के कारण चंद्रगुप्त मौर्य को 'भारत का मुक्तिदाता' कहा जाता है?

  यूनानियों से

22

 वह स्रोत जिसमें पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन उपलब्ध है, वह है-

  इण्डिका

23

 नंद वंश के पश्चात् मगध पर किस राजवंश ने शासक किया ?

  मौर्य

24

 मेगास्थनीज की पुस्तक का नाम क्या है ?

  इण्डिका

25

 अर्थशास्त्र के लेखक हैं?

  कौटिल्य

26

 पाटलिपुत्र की शासन व्यवस्था का विस्तृत वर्णन किस विदेशी यात्री के वृतांत में मिलता है?

  मेगास्थनीज

27

 चंद्रगुप्त मौर्य के उपरांत मौर्य साम्राज्य का शासक बना?

  बिंदुसार

28

 किस मौर्य शासक के दरबार में आजीवक भविष्यवक्ता पिंगलवत्स रहता था ?

  बिंदुसार

29

 अशोक द्वारा अपने पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख मिलता है?

  शिलालेख 13 में

30

 तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ था ?

  अशोक

31

 द्वितीय बौद्ध संगीति की अध्यक्षता की थी?

  साबकमीर

32

 नंद वंश का संस्थापक था?

  महापद्मनंद

33

 मगध के किस शासक को 'कलि का अंश' परशुराम अवतार' 'क्षत्रियों का नाशक सर्वक्षत्रांतक, 'एक्च्छत्र' और 'एकराट' कहा गया है ?

  महापदमनंद

34

 नंद वंश का अंतिम शासक था?

  धनानंद

35

 प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ था ?

  कालाशोक

36

 प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ हुआ था ?

राजगृह (गिरिव्रज)

37

 प्रथम बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने किया था ?

 महाकस्सप

38

 मगध साम्राज्य में कलिंग का विलय सर्वप्रथम किया था?

  महापद्मनंद

39

 निम्नलिखित में से मगध का कौन- सा राजा सिकंदर महान का समकालीन था ?

  धनानंद

40

 निम्नलिखित में किस राजा ने पाटलिपुत्र को बसाया था ?

  उद्यन

41

 मगध के शासक अजातशत्रु ने किसके आक्रमणों के प्रतिरोध में गंगा और सोन के संगम पर अवस्थित पाटलिग्राम को सुरक्षित तथा किलों को सुसज्जित किया जो आगे चलकर पाटलिपुत्र नगर बना ?

  वैशाली के वृज्जियों के

42

 मौर्य साम्राज्य का संस्थापक था?

  चंद्रगुप्त मौर्य

43

 मौर्य साम्राज्य की राजधानी थी?

  पाटलिपुत्र

44

 चन्द्रगुप्त मौर्य ने मगध की सत्ता किसकी सहायता से प्राप्त की?

  चाणक्य (विष्णुगुप्त)

45

 मौर्य साम्राज्य की स्थापना हुई?

  320 ई० पू० में

46

 बिम्बिसार ने ब्रह्मदत्त को पराजित कर कौन-सा राज्य जीता ?

  अंग

47

 हर्यक वंश का दूसरा शासक था?

  अजातशत्रु

48

 राजगीर में दुर्ग तथा स्तूप की स्थापना मगध के किस शासक ने की?

  अजातशत्रु

49

 वज्जि संघ के लिच्छवियों को पराजित करनेवाला मगध का शासक था?

  अजातशत्रु

50

 अजातशत्रु के साथ प्रेम सम्बन्ध के लिए चर्चित नर्तकी आम्रपाली कहाँ की थी ?

  वैशाली

51

 अजातशत्रु ने किस राज्य के साथ युद्ध में प्रथम बार 'रथमूसल' तथा 'महाशिलाकण्टक' नामक हथियारों का प्रयोग किया?

  लिच्छवी

52

 प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस शताब्दी में हुआ था ?

  ई० पू० छठी शताब्दी

53

 पाटलिपुत्र नगर की स्थापना किस शासक ने की थी ?

  उदायिन

54

 किस राजा ने पाटलिपुत्र को सर्वप्रथम मगध की राजधानी बनाया ?

  उदायिन

55

 हर्यक वंश का अंतिम शासक था ?

  नागदशक

56

 हर्यक वंश के उपरांत मगध पर किस वंश की सत्ता स्थापित हुई ?

  शिशुनाग वंश

57

 सर्वप्रथम मगध के किस शासक ने गिरिव्रज (राजगृह) के अतिरिक्त वैशाली को भी अपनी राजधानी बनाया ?

  शिशुनाग

58

 किस शासक ने पाटलिपुत्र को पुनः राजधानी बनाया और तब से मगध साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र ही रही?

  कालाशोक

59

 द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ था ?

  कालाशोक

60

 द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ हुआ था ?

  वैशाली

61

 गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था ?

  बोध गया में

62

 गौतम बुद्ध को किस नदी के किनारे ज्ञान की प्राप्ति हुई ?

  निरंजना

63

 द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन वैशाली में हुआ । इसमें किए गए कार्य -

  बौद्ध धर्म दो भागों स्थाविर और महासंघिक के रूप में विभाजित हुआ

64

 तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन पाटलिपुत्र में हुआ। इसमें किए गए कार्य किया थे ?

  कुछ कठोर नियम बनाए गए तथा अभिधम्मपिटक का संकलन

65

 निम्नांकित में किस नगर से महात्मा बुद्ध का घनिष्ठ संबंध रहा है ?

 (A) राजगीर
(B) बोधगया
(C) वैशाली

66

 महात्मा बुद्ध ने पाटलीपुत्र के विनाश के कारणों की भविष्यवाणी की थी। उन सम्मिलित थी ?

 (A) बाढ़
(B) अग्नि
(C) आंतरिक कलह

67

 बोध गया में महाबोधि मंदिर बनाया गया जहाँ?

  गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ

68

 प्रसिद्ध बौद्ध सारिपुत्र का जन्म हुआ था?

  नालंदा में

69

प्राचीन भारत में साम्राज्यवाद की शुरूआत और विकास का श्रेय दिया जाता है?

  मगध को

70

मगध राज्य की आरंभिक राजधानी थी?

  गिरिव्रज (राजगीर, राजगृह)

71

महाभारत तथा पुराणों के अनुसार मगध का सर्वप्रथम राजवंश था?

  वृहद्रथ वंश

72

मगध साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक था?

  बिम्बिसार

73

बिम्बिसार एवं अजातशत्रु किस वंश के थे?

  हर्यक वंश

74

मगध साम्राज्य का उत्कर्ष प्रारंभ हुआ?

  बिम्बिसार के शासनकाल में

75

बिम्बिसार ने किस राजकुमारी के साथ विवाह किया था ?

 (A) कोशल देवी
(B) चेलना
(C) खेमा

76

मगध की प्रथम राजधानी कौन-सी थी ।

  गिरिव्रज(राजगृह)

77

प्राचीन भारत के सोलह महाजनपदों में एक था-

  अंग

78

विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया ?

  लिच्छवी

79

जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक और 24वें एवं अंतिम तीर्थकर महावीर का जन्म कहाँ हुआ था?

 कुण्डग्राम

80

महावीर के जन्म स्थल कुण्डग्राम बिहार के किस जिले में है ?

  वैशाली

81

महावीर स्वामी के पिता सिद्धार्थ का सम्बन्ध था ?

  वज्जिसंघ

82

महावीर स्वामी की माता त्रिशला (विदेहदत्ता) राजकुमारी थी ?

  लिच्छवी

83

महावीर स्वामी ने अपना अंतिम उपदेश दिया था?

  पावापुरी

84

महावीर की मृत्यु (निर्वाण) हुई थी ?

  पावापुरी

85

प्रथम जैन संगीति का आयोजन हुआ था ?

  पाटलिपुत्र

86

प्रथम जैन संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ था ?

  चन्द्रगुप्त मौर्य

87

प्रथम जैन संगीति की अध्यक्षता किसने की थी ?

  स्थूलभद्र

88

3 जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर वसुपूज्य की जन्मस्थली थी।

  चम्पा

89

बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध ने गृहत्याग के उपरांत सर्वप्रथम गए थे ?

  वैशाली के समीप अलार-कलार के आश्रम

90

गौतम बुद्ध को कहाँ कौंडिन्य और 5 ब्राह्मण मिले ?

  वैशाली

91

अथर्ववेद में 'व्रात्य' शब्द का प्रयोग किस राज्य के लोगों के लिए किया गया है ?

  मगध

92

बिहार का कौन-सा राज्य उत्तरवैदिक काल का एक महत्वपूर्ण राज्य था?

  विदेह

93

बिहार के भौगोलिक क्षेत्र की चर्चा सर्वप्रथम किस साहित्यिक रचना से मिलती है ?

  शतपथ ब्राह्मण

94

छठी शताब्दी ई० पू० में भारत में 16 महाजनपदों का उदय हुआ। इनमें कितने महाजनपद वर्तमान बिहार के क्षेत्रों में स्थित थी?

  तीन

95

निम्न में से कौन-सा महाजनपद वर्तमान बिहार के क्षेत्र में स्थित नहीं था ?

  वत्स

96

बिहार के किन क्षेत्रों में अंग महाजनपद स्थित था?

  भागलपुर एवं मुंगेर

97

अंग महाजनपद की राजधानी थी?

  चम्पा

98

बिहार के पटना तथा गया का जिला किस महाजनपद में सम्मिलित था ?

  मगध

99

मगध महाजनपद की राजधानी थी?

  गिरिव्रज (राजगीर)

100

मगध तथा अंग महाजनपद को कौन सी नदी पृथक करती थी ?

  चंपा नदी

Comments